नवगछिया : नवगछिया एसपी सुधीर कुमार के निर्देश पर एच आर 26 ए भी 5892 को जब्त किया गया। गाड़ी को दस्तावेज में कमी पाए जाने के कारण जब्त कर नवगछिया थाना में रखा गया है. नवगछिया पुलिस ने बताया कि गाड़ी मालिक मधेपुरा जिले के चौसा निवासी मुखिया मो शाहजहाँ की गाड़ी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
जानकारी के अनुसार बुधवार को मुखिया मो शाहजहां अपने बच्चे का किसी निजी विद्यालय में नामांकन करने के लिए आए हुए थे. इनकी गाड़ी मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के पास खड़ी थी।

उसी समय एसपी नवगछिया उस होकर गुजर रहे थे. दूसरे राज्य का नंबर देख उन्होंने जांच कराने का निर्देश दिए. जांच के क्रम में दस्तावेज में कमी पाए जाने पर गाड़ी को जब्त किया गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

