नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के चकमेदा के पास रेडियंट कंपनी के कर्मी से हुई 14 लाख रुपये की लूट मामले में खरीक पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लेने का दावा किया है. लूट कांड मामले में खरीक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूट किये गए रकम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि नवगछिया एसपी सुधीर कुमार ने करते हुए बताया कि खरीक पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
Total Downloads: 116
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कंपनी के कर्मी राकेश झा एवं बच्चन मिश्रा के द्वारा कराए जाने पर दो अपराधियों की पहचान की गई है. अपराधियों ने पूछताछ में मोटर साइकिल बेचने की बात कही है. पुलिस ने जिसके यहां मोटरसाइकिल बेचने की बात कही थी पुलिस उन लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

नवगछिया एवं रंगरा थाना क्षेत्र के है लुटेरे
खरीक में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट मामले में संलिप्त अपराधी नवगछिया थाना के मक्खतकिया एवं राजेंद्र कलोनी एवं रंगरा ओपी के भवानीपुर के बताए जा रहे हैं. विदित हो कि बुधवार को देर रात नवगछिया के मक्खतकिया में पुलिस द्वारा छापेमारी किये जाने से हड़कंप मच गया था. यह कार्रवाई खरीक पुलिस टीम के द्वारा ही कि गई थी.
स्थानीय लोगो ने बताया कि बुधवार की रात को चार गाड़ी पुलिस आई थी और मक्खतकिया के राजकुमार साह के घर मि करीब एक घंटे तक तलाशी लिया. पुलिस ने राजकुमार साह के बेटे को पकड़ कर अपने साथ ले गई है. लोगों ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को उसके घर से खोखा, सात आठ की संख्या में विभिन्न बैंक के एटीएम कार्ड एवं कुछ नगद राशि भी मिले थे.

