नवगछिया: रूप कुमार, नवगछिया के लाल का कमाल है आपको जानकर अच्छा लगेगा कि नवगछिया को जहां अपराध के लिए बदनाम किया जाता है वही इस धरती के लाल देश के कोने कोने में कमाल कर रहे हैं ऐसे ही एक शख्सियत हैं श्री आलोक रंजन सर जो नवगछिया के पकरा गांव के रहने वाले हैं जिन्होंने अबतक 1000 से अधिक जज को बनाया है मतलब इन के संस्थान में न्यायिक सेवा की तैयारी होती है ।
Total Downloads: 111
वहां से पाकर लोग जज बनते हैं 2001 से यह इस मिशन में लगे हुए हैं दिल्ली के मुखर्जी नगर में इनका संस्थान स्थित है जहां केवल न्यायिक सेवा ही बल्कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी कराई जाती है यानी आईपीएल एंबिशन इंस्टिट्यूट यह संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ जुडिशल सर्विसेज प्रिपरेशन इंस्टिट्यूट में से एक है सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा के माध्यम से तैयारी कराई जाती है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में आलोक सर से जुड़े छात्र बड़ी संख्या में यहां से जज बने श्री आलोक रंजन सर से मुलाकात के सूत्रधार भागलपुर के डीआईजी विकास वैभव हैं नवगछिया प्रतिभाओं की खान वाली जगह है पत्रकारिता हो या फिर न्यायिक सेवा सिविल सर्विसेज हो या अन्य प्रतिष्ठित परीक्षा नवगछिया के लोग जहां भी है अच्छा कर रहे हैं ।

मंगलवार को श्री आलोक रंजन सर से मिलने का अवसर मिला उन्होंने ने बड़ी ही बारीकी से जानकारी को शेयर किया उन्होंने अपने माता पिता को धन्यवाद दिया और कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं इसकी सबसे बड़ी वजह उनके माता-पिता हैं जिन्होंने उन्हें गांव से निकालकर राजधानी की आबोहवा में पहुंचा दिया उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए माहौल का होना बहुत जरूरी है यह उनका यह मिशन कठिन मिशन है।


लेकिन इस मिशन में जी-जान से लगे हुए हैं यह करना बहुत ही कठिन काम है और आज के समय जब की प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अगर आपको CRPc , Ipc, CPC एविडेंस का सेक्शन और कंठस्थ नहीं हो तो फिर आप को परीक्षा में परेशानी होगी लेकिन आलोक कुमार रंजन सर के मार्गदर्शन में चलने वाले संस्थान में पढ़ाई का तरीका बिल्कुल सरल एवं सहज है यही कारण है कि ग्रामीण परिवार से आने वाले छात्र भी आसानी से ज्यूडिशियल पदाधिकारी बन रहे है। परिवेश से आने वाले आने वाले छात्र भी आसानी से जज बनने का सपना पूरा कर रहे हैं सर के लिए यही कहूंगा कि लीक लीक गाड़ी चले लीक छोड़ चले तीन सिंह शायर और सपूत धन्यवाद।
