नवगछिया के पकरा में देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में होने का आरोप
Total Downloads: 385
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एक व्यक्ति को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ललन कुमार, पिता गिरो राय, निवासी पकरा, थाना नवगछिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को डायल 112 की टीम को पकरा गांव में मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर ललन कुमार को कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा।

इसके बाद आरोपी को नवगछिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
