आईएस सुधीर कुमार

नवगछिया में लगातार हो रहे अपराधों के बीच बेगूसराय बीएमपी के कमांडेंट सुधीर कुमार की नवगछिया एसपी के प्रभार से शनिवार की देर रात छुट्टी हो गई। वे बेगूसराय लौट गए। ट्रेनिंग से लौटकर रविवार को एसपी पंकज सिन्हा ने कामकाज संभाल लिया। डीआईजी का ऐसा सख्त फरमान था कि एसपी पटना हवाई अड्डा से उतरने के साथ ही नवगछिया के लिए रवाना हो गए और सीधे बिहपुर के झंडापुर पहुंचे।

Whatsapp group Join

जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने मामले की छानबीन की। सूत्रों ने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग में गए एसपी पंकज सिन्हा को अभी पहुंचने में समय था,

लेकिन डीआईजी के निर्देश पर वे हैदराबाद से रविवार को ही हवाई जहाज से पटना पहुंच गए और वहां से सीधे देर शाम तक नवगछिया। डीआईजी पूरे दिन एसपी को फोन पर जरूरी निर्देश देते रहे।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *