गोपालपुर : भाजपा के पूर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने झंडापुर में महादलित परिवार की सामुहिक हत्या की तीव्र भर्त्सना करते हुए हुए कहा कि 29 नवंबर तक इस हत्याकांड की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कर कडी -कडी सजा दिलवाने व ततकाल मुआवजे की राशि भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला लगातार हत्या की घटना से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.
Total Downloads: 170
चार खिलाडियों की हत्या के शोक भी अभी लोग भूल भी नहीं पाये थे कि झंडापुर में महादलित परिवार की सामुहिक हत्या ने हमलोगों को हिला कर रख दिया है. उन्होंने प्रेस वार्त्ता में बताया कि 29 नवंबर तक पुलिस द्वारा इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर झंडापुर में महादलित परिवार के सामने 30 नवंबर से अपने सहयोगियों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नवगछिया के कतिपय अधिकारी सुशासन की सरकार को बदनाम करने में लगे हैं.

प्रेस वार्त्ता में मौजूद पुलिस जिला नवगछिया भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि नवगछिया में लगातार हत्या की घटना से लोगों का जीना दूभर हो गया है. उन्होंने कहा कि नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा व एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन का तबादला ततकाल कर तेज तर्रार युवा आईपीएस की पोस्टिंग नवगछिया एसपी के रूप में करने की माँग उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिल कर किया जायेगा.
दूसरी ओर नवगछिया एसपी पंकज सिंहा ने बताया कि घटना का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जायेगा. मोबाइल ट्रैक्टर व खोजी कुत्ता घटना स्थल पर भेजा गया है. एसडीपीओ लगातार वहाँ कैंप किये हुए हैं. मैं स्वयं घटनास्थल पर तीन बजे सुबह तक था. दर्जनों लोगों से पूछताछ मैंने किया है.आसपास के लोग अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं .हमलोग मामले का वैञानिक तरीके से अनुसंधान कर रहे हैं. जल्द ही नतीजा सामने आयेगा.

