नवगछिया :आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पीएमसीएच के इमरजेंसी आईसीयू वार्ड में भर्ती बिहपुर के झंडापुर निवासी घायल बिंदी कुमारी को देखने पहुँचे. मालूम हो कि शनिवार के रात अज्ञात अपराधियों द्वारा नवगछिया के झंडापुर गाँव मे एक ही घर के तीन महादलित परिवारों की बर्बरतापूर्ण तरीके से निर्मम हत्या कर दिया गया. सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि इस दिल दहलाने वाली घटना का जितनी निंदा की जाय उतना ही काम है. इस तरह के जघन्य अपराध का लोकतंत्र में कोई स्थान नही है.

Whatsapp group Join

खास कर नवगछिया पुलिस जिला में लगातार हो रहे हत्याओं ने पुलिस प्रसाशन की पोल खोलकर रख दिया है अपराधी बेलगाम हो गया है अपराध पर नियंत्रण पाने में पुलिस प्रसाशन विफल साबित हुई है. नीतीश कुमार के शासनकाल में लोग घर मे सुरक्षित नही है, सप्ताह दिन के अंदर नवगछिया पुलिस जिला में दर्जनों हत्यायें हो चुकी है पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. भागलपुर, नवगछिया में बढ़ते अपराध को लेकर मैं कल डीजीपी से मिलूंगा और क्षेत्र के आपराधिक घटनाओं से रूबरू करायेंगे.

बिहार सरकार इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराकर इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधियो को कड़ी से कड़ी सजा दे. मौके पर सांसद ने पीएमसीएच के सुप्रिटेंडेंन और डॉ से भी बातचीत की और बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने का निर्देश दिया. पूर्व मंत्री श्री शिवचन्द्र राम ने भी इस हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज में महादलित परिवार अपने घर मे भी सुरक्षित नही है. प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण जैसी घटना चरम पर है.इस पूरे मामले को चालू विधानसभा सत्र में उठाएंगे. साथ मे युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव सहित दर्जनों राजद नेता थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *