नवगछिया: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि सोमवार देर रात पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक श्री तेजप्रताप यादव ने पीएमसीएच के आईसीयू वार्ड जाकर पिछले दिनो नवगछिया के झंडापुर गांव मे दबंगों द्वारा एक महादलित परिवार के साथ की गयी बर्बरतापूर्ण घटना की पीड़ित ईलाजरत युवती बिंदी कुमारी को देखा ।

Whatsapp group Join

वही पीड़ित के साथ परिजनों से मिलकर उनका कुशलछेम पूछा तथा अस्पताल के चिकित्सकों को निदेश दिया कि पीड़ित युवती को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा सुलभ करायी जाय।उन्होंने प्रसासन से कहा है कि पीड़ित परिवार को सभी आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए।

श्री तेज प्रताप ने राज्य मे गिरती विधि व्यवस्था पर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंकयकों और अभिवंचितों के साथ किसी तरह की ज्यादती सहन नही की जाएगी।

राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है, प्रदेश में चारो तरफ हत्या,लूट,बलात्कार,अपहरण,रंगदारी जैसी घटनायें हो रही है बिहार सरकार मौन है।

सरकार बताये यह कौन सर राज है जहां दलित अपने घर मे भी सुरक्षित नही है लोग सबसे ज्यादा अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते है लेकिन नीतीश सरकार में घरों में घुस कर अपराधी हत्या,बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दे रहे है।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि पीड़ित महादलित परिवार के साथ पूरा राजद परिवार खड़ा है,परिजनों को जब तक न्याय नही मिल जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बढ़ते अपराध और अपराधियो की गिरफ्तारी,इस हत्याकांड की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर 1 दिसंबर 2017 को नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में महाधरना दिया जायेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *