नवगछिया : नवगछिया जीआरपी ने मंगलवार को कटिहार हाजीपुर आप सवाड़ी गाड़ी 55539 से दो ट्रॉली बैग में 36 किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से गांजा तस्कर खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अररिया मड़ैया निवासी स्व कपिलदेव यादव के पुत्र निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. कटिहार रेल डीएसपी रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह कटिहार से बरौनी की ओर जाने वाली सवाड़ी गाड़ी से गांजा की बरामदगी हुई है. एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.
Total Downloads: 116
उन्होंने बताया कि महेशखूंट पीपी के स्कार्ट पार्टी कटिहार से सबाड़ी गाड़ी से लौट रही थी. सबाड़ी गाड़ी के एक बोगी में निरजन यादव एकेले ही बैठा हुआ था. बर्थ के निचे दो ट्रॉली बैग रखा हुआ था. स्कार्ट पार्टी को संदेह होने पर युवक से पुलिस ने पूछताछ किया तो युवक संतोष जनक जबाव नही दे पाया गया. इस दौरान युवक के पास यात्रा टिकट भी नही थे. बैग खोल कर जांच किया तो पन्नी में छोटे एवं बड़े पैकेट मिले जिसमें कि स्कार्ट पार्टी ने इसकी सूचना नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष भोला महतो को दिया.

सूचना पर नवगछिया जीआरपी पुलिस ने दोनों बैग के साथ युवक को उतारा एवं जीआरपी थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियो के साथ साथ नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार को दी. एसडीओ के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता जीआरपी थाना पहुची. जहां बैग में मिले पैकेट को खोला गया तो गांजा पाया गया. सभी पैकेट का वजन करने पर कुल 36 किलो चार सौ ग्राम गांजा पाया गया है. दंडाधिकारी के समक्ष गांजा को सील भी किया गया. डीएसपी ने कहा कि जीआरपी थाना में एन डी पी एस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

