नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र स्थित बिशपुरिया में दहेज के लिए नवविवाहिता सोनी कुमारी (19) की हत्या उसके पति संजीव कुमार ने ही कर दी। बुधवार देर रात घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। वहीं पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

मृतका के पिता मिथिलेश यादव ने बताया कि 27 नवंबर 2017 को सोनी का प्रेम विवाह खगड़िया के रहने वाले संजीव के साथ मंदिर में दोनों पक्षों की सहमति के बाद हुई थी।

लड़की के इंटर में पढ़ने की वजह से लड़के और उसके परिजनों ने किसी प्रकार के दहेज की मांग नहीं की थी। पर बुधवार को खरीक स्थित मायके पहुंच संजीव ने 2.5 लाख रुपये और सोने का चेन देने की मांग की। जिसके बाद उसने देर रात सोते वक्त सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *