नवगछिया : बिहपुर प्रखंड स्थित झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर छह में महादलित टोले में हत्याकांड के शिकार बने गायत्री राम के परिजनों से मिलने बुधवार को जदयू नेता सह विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस महादलित परिवार के तीन लोगों की हत्या की जितनी निंदा की जाए कम होगी।

इस मौके पर श्री चौधरी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कुछ दिन पहले खगड़िया में दलितों के 82 घर जला दिए गए। परबत्ता में चार युवकों को मार डाला गया। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से सोचना होगा। श्री चौधरी ने कहा कि तीनों लोगों की घर में घुसकर बर्बर हत्या की गई लेकिन आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं होना आश्चर्यजनक है।

उन्होंने कहा कि हत्याकांड के शिकार परिजनों को उचित मुआवजा मिले। कहा कि पटना में इलाजरत बिंदी को पूर्ण सुरक्षा जरूरी है क्योंकि हत्याकांड की एकमात्र गवाह होने के कारण अपराधी उसकी भी जान ले सकते हैं। उन्होंने घायल बिंदी को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर करने की मांग की।

10 साल में 66 फीसदी बढ़ा दलितों पर अत्याचारपूर्व विस अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि पिछले 10 साल में देश में दलितों पर 66 फीसदी अत्याचार बढ़े हैं। यह चिंताजनक है। हालात ऐसे हैं कि लोकतंत्र में सरकार के सांसद, मंत्री व विधायक वेतनभोगी कर्मी बनकर रह गये हैं। उन्होंने कहा की बिहपुर थाने में डीएसपी स्वीकृत होने के बाद भी डीएसपी की पदस्थापना नहीं होने के बारे में वे मुख्यमंत्री व डीजीपी से बात करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता विजय कुशवाहा,नरेश सिंह निषाद , गोपाल चौधरी, अभिन्दन पोद्दार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर विजय, शंकर रजक व पंकज कुमार सिंह आदि शामिल थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *