1. दो घंटे से पहले नहीं मिल सकेगी अब पटना एयरपोर्ट में इंट्री…जानें क्यों
Total Downloads: 116
पटना [जेएनएन]। एयरपोर्ट पर विमान यात्री अब दो घंटे से पहले भी आ सकते हैं, लेकिन गुरुवार से उन्हें टर्मिनल भवन के भीतर दो घंटे से पहले प्रवेश नहीं मिलेगा। दो घंटे से पहले आने वाले यात्रियों के लिए टर्मिनल भवन के बाहर ही एक इनक्लोजर बनाया गया है, जहां यात्री बैठेंगे।
2. ‘पद्मावती’ के विरोधी बने शत्रुघ्न सिन्हा, निर्देशक भंसाली पर भी बोला हमला

पटना [जेएनएन]। भाजपा के सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अब विवादित फिल्म पद्मावती का का विरोध किया है। पटना में करणी सेना द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बिहारी बाबू ने कहा कि संजय लीला भंसाली को इस पूरे विवाद को शांत करने के लिए अपनी फिल्म को राजपूत समाज के लोगों को दिखानी चाहिए।
3. अजब-गजब: आरोपी की गुहार- 27 साल हो गए हुजूर, अब तो सजा सुना दीजिए
पटना [जेएनएन]। भागलपुर कोर्ट में साेमवार को 27 साल पुराने मामले की जब सुनवाई शुरू हुई तो माहौल गमगीन हो गया जब 76 वर्षीय अबू बकर अपने फैसले को लेकर एसीजेएम-14 की कोर्ट में पहुंचा। उस पर साधारण मारपीट का मुकदमा है।
4. बिहार में शराबबंदी: नशे के लिए कुछ भी चलता है, देखकर प्रशासन भी हैरान
पटना [जेएनएन]। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके लिए कठोर कानून भी लागू है, जिसके तहत बिहार में शराब बेचना, पीना और रखना अब कठोर और दंडनीय अपराध है। लेकिन, शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद बिहार के लोग, खासकर युवावर्ग नशे के लिए तरह-तरह के मादक पदार्थ का सेवन कर रहे हैं।
5. बेनामी संपत्ति मामला: लालू के बड़े दामाद शैलेष से ED ने शुरू की पूछताछ
पटना [जेएनएन]। ईडी आज फर्जी शैल कंपनियों द्वारा निवेश के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेष कुमार से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने शैलेष कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है।

