स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने संविदा पर बहाल कर्मीयों को काम पर लौटने को लेकर अल्टीमेटम दिया है. आरके महाजन ने कर्मियों को शनिवार तक अपने काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है. साफ निदेश देते हुए कहा है कि अपने-अपने काम पर शनिवार तक वापस लौटे अन्यथा शनिवार तक काम पर नहीं लौटने पर होंगे बर्खास्त.
Total Downloads: 116
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आर.के. महाजन ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों और डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी की जायेगी लेकिन उन लोगों का मानदेय में बढ़ोतरी होगी जिनके पास 5 वर्षों का अनुभव होगा. प्रधान सचिव ने कहा है कि 7 हजार ANM की स्थाई बहाली करने जा रहे हैं. जिसमे ठेके पर काम करने वाले को प्राथमिकता मिलेगी. साथ ही कहा है कि अगर कर्मी काम में बाधा डालेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी.
इस्ससे पहले कल सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नीतीश सरकार ने तगड़ा झटका देते हुए सेवा समाप्त करने का फैसला लिया था. इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने राज्य के सभी जिलाधिकारीयों को पात्र लिखा है.

प्रधान सचिव आरके महाजन ने पात्र जारी कर सभी डीएम और सिविल सर्जन को आदेश दिया है कि हड़ताली संविदा कर्मियों को सेवा से मुक्त कर उनकी जगह दूसरे कर्मियों की बहाली करें. सरकार के इस फैसले के बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है इस कार्रवाई के फैसले के विरोध में सूबे के सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने और आत्मदाह की चेतावनी दे डाली है.

