नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चर्चित हत्याकांडों सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे नामजद आरोपियों एवं कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आज रंगरा एवं गोपालपुर पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान के तहत गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्र के दियारा के अलावे आधे दर्जन गांवों में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर, सहौरा, मदरौनी, तिनटंगा दियारा, सधुआ, चापर एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र के 12 सीट 11 सीट एवं खास महाल दियारा के विभिन्न घरों एवं बासा में तलाशी ली गई. मगर छापेमारी की भनक लगते ही दियारा क्षेत्र में शरण लिए अपराधियों ने अपना ठिकाना बदल लिया. जिसके फलस्वरूप पुलिस को छापेमारी अभियान के दौरान अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिल पाई.

इस छापेमारी अभियान में जिला मुख्यालय से दंगा नियंत्रण पुलिस बल को भी शामिल किया गया था. बताया जा रहा है कि पिछले 1 माह के दौरान थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े कई हत्याकांडों एवं जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद नवगछिया पुलिस की छवि पर खासा असर पड़ा है. लिहाजा पुलिस द्वारा अपनी छवि सुधारने हेतु एवं अपराधियों के बीच खौफ पैदा करने के लिए यह छापेमारी अभियान चलाई गई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil