नवगछिया  :- इस्माइलपुर प्रखंड के मालपुर गांव के गरीब परिवारों से साजिश के तहत धोखाधड़ी कर सादे कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर या अंगुठा का निशाना लगाकर युको बैंक साहू परवत्ता के शाखा प्रबंधक ऋण दिलाने के नाम पर तीन फोटो व बैंक के अन्य कागजातों पर भी हस्ताक्षर या अंगुठा का निशाना लेकर बैंक के स्थानीय दलाल के माध्यम से युको बैंक साहू परवत्ता के तत्कालीन शाखा प्रबंधक के द्वारा वर्ष 2005 में षड्यंत्र कर सभी कागजात को जमा करवा लिए.

मालूम हो कि जमा किए हुए कागजात से किसी को भी ऋण भुगतान नहीं किया गया है. वहीं इस बारे में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी दलाल सदानंद शर्मा के पुत्र संजय शर्मा से मालपुर गांव के गरीब मजदूर कपिलदेव दास, राम जी, त्रिवेणी मंडल, राजन्देर प्रसाद, व्यास दास, दिनेश दास, अरविंद दास, जनार्दन मंडल, कृष्ण देव मंडल, शालीग्राम मंडल व अन्य लोगों ने पूछा तो दलाल संजय शर्मा ने कहा कि अभी ऋण की स्वीकृति नहीं हुई है.

यह कह कर पल्ला झाड़ लेता है. वहीं बैंक से नवंबर 2017 यूको बैंक साहू परवत्ता के द्वारा वकालततन नोटिस रंजीत कुमार अधिवक्ता के माध्यम से भेजा गया. नोटिस मिलने से ग्रामीण बहुत दुखी हुए. क्योंकि की इनके द्वारा कभी भी ऋण लिया हि नहीं गया था.

बल्कि शाखा प्रबंधक दलाल के माध्यम से खानापुर्ती कर ऋण का भूगतान फर्जी तरीके से दिखा गरीब जनता से ऋणवसूली के लिए वकालतन नोटिस दिया. इस संबंध में सभी लोगों ने राष्ट्रीय लोक अदालत नवगछिया व्यवहार न्यायालय में वर्तमान शाखा प्रबंधक यूको बैंक साहू परवत्ता से शिकायत करने पर तीन महीने पहले का मामला है यह मेरे समय का नहीं है. यह तत्कालीन शाखा प्रबंधक के समय की है. आप सभी लोग बैंक के वरीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी व प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक भागलपुर और अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को इस से इस मामले में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil