नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर ढाला के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर पूर्णिया की ओर से नवगछिया की ओर जा रही एक और नियंत्रित बोलेरो ने एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला को सड़क पार करने के दौरान धक्का मार दिया. जिससे की वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

दुर्घटना के बाद चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रंगरा थानाध्यक्ष कौशल कुमार को दी. सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को घायलावस्था में इलाज के लिए रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया .

घायल 70 वर्षीय वृद्ध महिला की पहचान कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मधेली गांव निवासी स्वर्गीय मूसाय सहनी की पत्नी इंदिरा देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपने घर मधेली से चापर स्थित अपने नैहयर जा रही थी. सड़क पार करने के दौरान ही अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *