गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न गाँवों से प्रतिदिन बडी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्ध पुरुष, बूढी व विधवा महिलायें तथा विकलाँग अपना -अपना बैंक पासबुक, स्वीकृति पत्र आदि के साथ अपने पंचायत के मुखिया व प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.
Total Downloads: 115
रतनगंज सुकटिया बाजार की प्रेमा देवी, चमेली देवी व प्रियंका कुमारी ने बताया कि दो साल से हमलोगों को पेंशन नहीं मिला है. हमलोग मुखिया, बैंक व प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाते परेशान हो गये हैं. पेंशन नहीं मिलने के कारण हमलोग भूखमरी के कगार पर पहुँच चुके हैं.

डुमरिया चपरघट, गोसाईंगाँव, तिनटंगा करारी पंचायतों से बडी संख्या में लाभुक प्रखंड मुख्यालय आते हैं .लेकिन निराश होकर अपने घर को लौट आते हैं. आई टी प्रीतम कुमार ने बताया कि अधिकांश लाभुकों की इन्ट्री कर दी गई है .अब सीधे लाभुकों के खाते में मुख्यालय से राशि भेजी जाती है.

