नवगछिया : कटिहार के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झा मार्किट स्थित पीके ज्वेलर्स में बुधवार को हुई डकैती की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान नवगछिया और कुर्सेला पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ हुई जिसमें दो अपराधी भागने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस की गोली से दो अपराधी बुरी तरह घायल हो गए।
Total Downloads: 115
अपराधियों का शव आज सुबह एनएच 31 किनारे भवानीपुर और मकंदपुर चौक के बीच मिली। जहां पास में एक ही एक दुर्घटना ग्रस्त बाइक भी मिली है।
अहले सुबह जब लोगों ने दोनों अपराधियों के शव और दुर्घटना ग्रस्त बाइक को सड़क से नीचे गिरे देखा तो रंगरा थाने को सूचित किया। रंगरा थानाध्यक्ष ने कुर्सेला पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी। कुर्सेला पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों की पहचान कटिहार के राहुल और संदीप के रूप में बताई जा रही है।

वहीं, पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीसरे अपराधी नवगछिया के रसलपुर निवासी सुजीत यादव के पैर में गोली लगी है, जो बुधवार की रात मुरली चौक पर एनएच-31 के किनारे पड़ा मिला है। चौथे अपराधी को भी हाथ में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए नवगछिया से भागलपुर रेफर किया गया है।
इस मामले में दो लोगों को कुर्सेला पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में भी लिया है। ये दोनों मारे गए बदमाशों का हाल जानने थाने पहुंचे थे। पुलिस इन दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

