नवगछिया :- कटिहार जिले के कुर्सेला बाजार के एक सोने चांदी के दुकान से डकैती कर भाग रहे तीन अपराधियों से रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर गश्त लगा रही रंगरा पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस एवं अपराधियों के बीच लगभग एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की बात बताई जा रही है. वही इस दौरान एक अपराधियों को भागने के दौरान पैर में एक गोली लगी है. गोलीबारी के बाद पुलिस ने भाग रहे तीनों अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया. वहीं दूसरी ओर घटनास्थल से पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं एक दर्जन कारतूस ,अपराधियों की एक Pulsar मोटरसाइकिल, एवं उसके डिक्की में रखें लगभग 10 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं.
Total Downloads: 115
मिली जानकारी अनुसार कटिहार जिले के कुर्सेला बाजार की एक सोने चांदी के दुकान से तीन अपराधी एक ही Pulsar मोटरसाइकिल से NH 31 के रास्ते नवगछिया की ओर भाग रहे थे. इसी दौरान लोगों ने इसकी सूचना कुरसेला थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कुर्सेला पुलिस ने भाग रहे अपराधियों की पीछा किया. इसके बाद इसकी सूचना तुरंत रंगरा पुलिस को दी. NH 31 सड़क मार्ग पर गश्त लगा रही रंगरा पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार अपराधियों को मुरली के समीप रोकना चाहा तो अपराधियों ने पुलिस के ऊपर गोली चला दी.

इसके बाद दोनों तरफ से अपराधियों का मुठभेड़ हो गया. इसी दौरान पुलिस की एक गोली एक अपराधी के पैर में जा लगी. जिसके बाद तीनों अपराधी भागने लगे ,इसी क्रम में दोनों थाने की पुलिस ने अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया और घेर कर भाग रहे तीनो अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए तीन अपराधियों में से एक अपराधी नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी एवं राजद नेता विनोद यादव हत्याकांड के नामजद आरोपी रुपेश फौजी के भाई सुजीत यादव के रूप में पहचान की गई है. वही दो अपराधियों से अब तक पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है. दोनों अपराधियों की पहचान समाचार लिखे जाने तक अभी नहीं हो पाई है. घटना के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों , बरामद मोटरसाइकिल एवं उस में रखे चांदी के जेवरात को रंगरा पुलिस ने कुर्सेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

