नवगछिया: दियारा की गंग बरार भूमि पर किसानों की फसल उनके घर तक पहुंचे, इसके लिये नवगछिया पुलिस ने पिछले दिनों से दियारा में सघन छपेमारी अभियान चला रही है. नवगछिया डीआईजी विकाश वैभव के निर्देश पर दियारा के कसानों के फसल को सुरक्षित उनके घरों तक पहूंचान के लए पुलिस की लगातार कबायत शुरु कर दी गई है. दियारा में अपराधियों पर दबिश बनाने के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार नवगछिया के गंगा कोसी दियारा इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

दियारा में छूपे हुए अपराधियों की गिरफ्तारी एवं किसानों की जमीन को अपराधियों से मुक्त कराने को लेकर शुक्रवार को इस्माइलपुर थानाध्यक्ष अनि संतोष कुमार के नेतृत्व में इस्माइलपुर गंगा दियारा इलाके में चार थानों की पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में इस्माइलपुर पुलिस के साथ साथ घोघा, कहलगांव एवं भागलपुर पुलिस एव एसटीएफ की टीम द्वारा छापेमारी की गई.

इस दौरान पुलिस ने किसानों से बात चीत की एवं अपराधियों द्वारा धमकी दिये जाने या रंगदारी मांगने जैसी कोई बात होने पर पुलिस को सूचना देने को कहा. छापेमारी के क्रम में पुलस टीम ने दियारा के बासा की संघन तलाशी ली एवं किसानों से दियारा में अपराधियों के होने वाले गितिविधियों के बारे में पुछा. वहीं पुलिस द्वारा लगाता गंगा कोसी नदी के दियारा इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाए जाने से दियारा के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

दियारा में पुलिस की मौजूदगी देख किसानों के चहरे खिल रहे है. किसानों को लग रहा है कि इस बार उनकी फसल पर किसी अपराधी का नजर नहीं लगेगा और फसल घर तक पहुंचेगी. छापेमारी अभियान की मॉनिटरिंग खुद नवगछिया के एसपी पंकज सिन्हा कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *