भागलपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर की ओर से 11 अगस्त 2026 को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
Total Downloads: 105
नियोजन कैंप का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। कैंप में Kreations Trading, Bhagalpur की ओर से युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा।
70 पदों पर होगी बहाली
नियोजनालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार Assembly/Packing/Helper के कुल 70 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए 8वीं कक्षा या उससे अधिक योग्यता रखने वाले पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
- पद: Assembly/Packing/Helper
- कुल रिक्तियां: 70
- शैक्षणिक योग्यता: 8वीं पास या अधिक
- लिंग: पुरुष
- उम्र सीमा: 18 से 40 वर्ष
- वेतन: ₹18,000 प्रतिमाह
- नियोजन कैंप: 11 अगस्त 2026
- समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- स्थान: अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर कार्यालय परिसर
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी
नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। नियोजनालय की ओर से बताया गया है कि निबंधन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है और यह प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है।
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड और अपना बायोडाटा लेकर कैंप में पहुंचना होगा।
नियोजनालय ने योग्य युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
