नवगछिया : नवगछिया के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में लगातार तीसरे वर्ष अमावास्या के अवसर पर मैया का अखंड पाठ होगा. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राम जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मैया का भव्य दरबार सजाया जाएगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115

मैया को छप्पन भोग और महाआरती लगाया जाएगा. वही उन्होंने बताया कि मशहूर कलाकारों द्वारा भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भोला शर्मा, शम्भू चिरानिया, रमेश केडिया, सुमित भगत, कैलाश चिरानिया, पंकज भगत, अमर शर्मा, राजेश कुमार, सहित अन्य लगे हुए हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
