नवगछिया : नवगछिया के तेतरी पंचायत के वार्ड नंबर एक, श्रीपुर अमघट्टा टोला में सुबह शौच करने गये दो बच्चों की डूबकर मौत हो गयी है. नवगछिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देर शाम परिजनों को शव सौंप दिया है. मृतक श्रीपुर अमघट्टा निवासी कुंदन सिंह का तीन वर्षीय पुत्र बादल कुमार और प्रकाश सिंह का चार वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार है. परिजनों ने बताया कि सुबह दस बजे दोनों बच्चे शौच के लिये गए थे. जब बच्चे दो घंटे तक घर नहीं आये तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की तो गांव के पास ही पोखर पर बच्चों का चप्पल मिला. इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि हो सकता है कि बच्चे पोखर में डूब गए हो, फिर ग्रामीणों ने खोज बीन शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने ही दोनों बच्चों के शव को पोखर से निकला.

आनन फानन में दोनों बच्चों को ईलाज के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृति घोषित कर दिया. इसके बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की. मामले में नवगछिया थाने में प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है. तेतरी के मुखिया रविंद्र दास ने मामले की जानकारी लेकर पदाधिकारियों सुचित किया है. नवगछिया के सीओ उदय कृष्ण यादव ने कहा कि मामले की छनबीन की जा रही है. बच्चों की मौत कैसे हुई इस बात का पता लगाया जा रहा है. अगर मौत डूबकर हुई होगी तो सरकार के नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.

बुझ गया प्रकाश और कुंदन के घर का चिराग

मृत बच्चे बादल कुमार और प्रेम कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र था. परिजनों ने बताया कि रोज की तरह ही दोनों बच्चे पोखर के पास शौच करने गए थे. रोज बच्चे आ भी जाते थे. लेकिन कुहासा गिरने के कारण बुधवार को पोखर के किनारे कुहशा गिरने की वजह से फिसलन हो गया था. बच्चों की मौत फिसलकर ही पोखर में डूब गए होंगे. बादल कुमार प्रकाश सिंह और काजल कुमारी का इकलौता पुत्र था. बादल के असामयिक मौत के बाद दोनों के घर का चिराग बुझ गया है. काजल देवी का रो रो कर बुरा हाल है.

तो बादल की दादी जमीला देवी भी पूरी तरह से बदहवास है. दूसरी तरफ प्रेम कुमार भी अपने माता पिता का इकलौता संतान है. दोनों को एक और संतान है जो प्रेम से छोटी है. प्रेम की माँ को विश्वास नहीं हो रहा है कि उसका पुत्र अब इस दुनियां में नहीं है. प्रेम के पिता प्रकाश सिंह, माँ पूजा देवी और दादी अनीता देवी का सभी लगातार रोये जा रहे हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *