नवगछिया : राजद नेता व खरीक के ध्रुवगंज पंचायत के मुखिया कमरूज्जमा अंसारी को राजद अल्पसंख्यक सेल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. श्री अंसारी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि श्री अंसारी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से संगठन मजबूतीकरण को बल मिलेगा. श्री अंसारी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मो आजाद, महमूद गजनवी आदि ने उन्हे बधाई दी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
