गोपालपुर : पिछले पाँच वर्षों से पीएचसी गोपालपुर के एंबुलेंस में ईएमटी के रूप में कार्यरत अमित कुमार की मृत्यु इलाज के दौरान पहली जनवरी की रात को मायागंज अस्पताल में हो गई.मिली जानकारी के अनुसार कडाके की ठंढ में मरीज लाने व पहुँचने के दौरान अमित की तबीयत अचानक खराब हो गई.आनन फानन में उसका प्राथमिक उपचार पीएचसी गोपालपुर में कर एंबुलेंस से बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहाँ इलाज के दौरान रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 102 एंबुलेंस में ईएमटी के रूप में हजारीबाग निवासी अमित कुमार पिता स्व नागो राम ने डा जैन वीडिओ वेह्किल्स नामक एनजीओ के तहत 20जून 2012 को योगदान दिया था. परन्तु उक्त एनजीओ द्वारा छह महीने का वेतन व पीएफ की राशि का भुगतान नहीं करने पर राज्य स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत 21फरवरी 2014 से लगातार अपनी ड्यूटी करता रहा .स्व अमित कुमार अपनी व्यवहार कुशलता के कारण गोपालपुर पीएचसी में सबका चहेता बन गया था.

एंबुलेंस सेवा से जुडे कर्मियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि अमित की मौत से उसकी माँ के बुढापे का सहारा छिन गया है. अतएव राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा उसकी माँ को पाँच लाख रुपये का अनुदान मुहैय्या कराये. उधर अमित की मृत्यु की सूचना मिलने पर मंगलवार को पीएचसी गोपालपुर में शोक लहर फैल गई. कर्मियों ने शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त किया. गोपालपुर पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान ने बताया कि पूरे मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यथोचित कार्रवाई की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *