बीडीओ रंगरा ने पहल कर नाबालिक लडकी की शादी को रुकवा
पिता से लिखवाया बंधपत्र कि बालिग होने पर करेंगे शादी
गोपालपुर : रंगरा चौक प्रखंड के बीडीओ रघुनंदन आनंद ने 12वर्षीया नाबालिक लडकी को यूपी के गोरखपुर के अधेड के साथ बिकने से बचाया. बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बताया कि रंगरा गाँव के सुबोध यादव की 12 वर्षीय नाबालिक पुत्री की शादी यूपी के गोरखपुर के अधेड से होने की जानकारी मिली. शादी के एवज में रुपयों के लेन-देन की सूचना मिली.
बतौर अग्रिम चार हजार रुपये लडकी के माता -पिता को लडके वालों ने दिया. शुक्रवार को दिन में शादी की तैयारी सुबोध यादव ने शुरु कर दी. दिन में शादी की रस्म पूरी कर रात में गोरखपुर जाने का कार्यक्रम बनाया गया था. साथ ही बाकी रकम गुरुवार की शाम तक देना था.

इसी बीच बीडीओ रघुनंदन आनंद रंगरा ओपीध्यक्ष कौशल कुमार के साथ रंगरा गाँव पहुँच कर सुबोध यादव से उसकी नाबालिक पुत्री की शादी के बारे में जानकारी लेकर उसे शादी करने से मना कर उससे बालिग होने के बाद ही अपनी बेटी की शादी कराने का बंधपत्र पर हस्ताक्षर करवाया. इस प्रकार बीडीओ विशाल आनंद की ततपरता से बालिका बधु बनने से बच गई . बीडीओ की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया.


