नवगछिया : नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के एनएसएस के छात्राओं के द्वारा साप्ताहिक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में तहत रंगरा प्रखंड के भावनीपुर साहू टोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ भावना झा, मुखिया दीपक कुमार ने किया.

इस कार्यक्रम के मौके पर छात्राओं ने गांव घरों की साफ सफाई पर प्रकाश डालते हुए नुक्कड़ नाटक, गायन एवं अपने वक्तव्य को रखा. छात्राओं ने यत्र तत्र कूड़ा कचरा नही फेकने कूड़ा दान का प्रयोग करने की अपील की. छात्राओं ने कहा गंदगी बीमारी लाती है इस लिए सफाई जरूरी है.

File Photo

इस दौरान छात्राओं ने नारी शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. छात्राओं ने कहा कि एक नारी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. कार्यक्रम के मौके पर वार्ड सदस्य अर्चना देवी, कार्यक्रम प्रभारी डॉ सीता भगत, डॉ प्रेमशीला शरण, डॉ रीता राय, डॉ भारती कुमारी, डॉ अनिता गुप्ता सहित छात्राएं उपस्थित थीं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *