अरुण यादव

नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने कहा कि राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद जी के साथ देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अकलियतों अंतिम पायदान के लोगों की दुआ है.इस लिए राजद परिवार को न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है कि चारा घोटाले मामले में रांची के सीबीआई के विशेष अदालत द्वारा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी को कम से कम सजा सुनाई जायेगी और शीघ्र जेल से बाहर आयेंगे।

भाजपा और जदयू के नेता बेबजह गलत बयान बाजी कर रहे है राजद नही बल्कि जदयू और भाजपा बिहार में बिखराव के स्थिति में है. लोकसभा चुनाव नजदीक आते आते जदयू में भारी भगदड़ मचेगी और जदयू पार्टी पूरी तरह ध्वस्त हो जायेगा।

राजद परिवार एक जुट है संगठित है हमलोग हिम्मत हारने वाले नही है बल्कि हर मुसीबत को चुनौती की तरह लेकर राजद गरीबों की लड़ाई  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में लड़ेगी।

अरुण यादव

श्री यादव ने कहा कि छह जनवरी को पार्टी की बड़ी मीटिंग पटना में पूर्व मूख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी के आवास पर होने वाली है. इस बैठक में पार्टी आगे का कार्यक्रम और आंदोनल का रूपरेखा तय करेंगे और जनता के बीच जायेंगे. राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के इशारे पर पूरी केन्द्रीय एजेंसी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जी और उनके परिवार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है समय आने पर जनता केंद्र और राज्य सरकार को सबक सिखायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *