भागलपुर:युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने चारा घोटाले मामले में रांची के सीबीआई के विशेष अदालत द्वारा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी को तीन साल छः माह का सजा दिया जाने पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही.राजद प्रमुख लालू प्रसाद जी के साथ गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अकलियतों सहित करोड़ों लोगों की दुआ है.ऊपरी अदालत में उन्हें बेल मिलेगा और शीघ्र जेल से बाहर आयेंगे। राजद परिवार एक जुट है संगठित है ।

हमलोग हिम्मत हारने वाले नही है बल्कि ‘इसको’ चुनौती की तरह लेकर जनता के बीच जायेंगे।जेल से राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी ने जनता के नाम खुला पत्र भेजा है उनका इस संदेश को नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदेश के जनता के बीच पहुंचायेंगे।

श्री यादव ने कहा कि राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के इशारे पर पूरी केन्द्रीय एजेंसी  राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जी और उनके परिवार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है समय आने पर जनता केंद्र और राज्य सरकार को सबक सिखयेगी । जिस मानसिकता से मनुवादी शक्ति और सामंतवादी शक्ति लालू यादव जी को समाप्त करना चाहती है उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि लालू यादव जी किसी व्यक्ति का नाम नहीं है।

लालू जी एक विचारधारा है।राजद परिवार का एक-एक कार्यकर्ता लालू यादव जी हैं।

अरुण यादव

राजद भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मजबूती से जनता के समस्याओं को लेकर धारदार तरीके से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आन्दोलन खड़ा करेगा और केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार को जड़मूल से उखाड़ फेकेंगे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *