नवगछिया : नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की स्नातक खंड एक, दो और तीन की सभी छात्राओं को आधार कार्ड, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर 13 जनवरी तक जमा करने का निर्देश प्राचार्य डॉ भावना झा ने दिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
इस बाबत प्राचार्य ने बताया कि जो छात्राएं 13 जनवरी तक तीनों विवरण जमा नहीं करेंगी उन्हें फार्म भरने से वंचित कर दिया जाएगा.

जानकारी मिली है कि जल्द ही नेक की टीम द्वारा महाविद्यालय का मूल्यांकन किया जाना है. महाविद्यालय में इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है. इसी तैयारी के क्रम में नैक के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुसरण किया जा रहा है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

