नारायणपुर- प्रखंड के भ्रमरपुर निवासी प्राण्मोहण झा उर्फ शनिश्चर झा के पुत्र राकेश बिहारी झा50 का किडनी खराब होने के कारण दिल्ली के गाजियाबाद के एक अस्पताल में मंगलवार को ईलाज के दौरान निधन हो गया. वे करीब बीस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अंग्रेजी अखबार पयोनियर के संवाददाता एवं ब्यूरो चीफ थे.
Total Downloads: 116
वे अपने पीछे पत्नी प्रेरणा झा, एक भाई वीरेंद्र झा, भाबी ममता झा, 2 पुत्र कुशाग्र कुमार 13 एवं अमोल कुमार 08,व वृद्ध पिता शनिचर झा85 को छोड़ गये हैं उनकी माँ पांच वर्ष पूर्व ही स्वर्गवास हुई है.

वही ग्रामीण हिमांशु कुमार उर्फ दीपक मिश्रा, ब्रजेश झा ने बताया की राकेश के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है घर के अलावा उन्हें भूमि नहीं है . राकेश बचपन से ही होनहार था क्रिकेट खेलना उनका शौक था .राकेश के पिता प्राण्मोहण झा झाझा में क्लस्टर सेंटर’ ट्राय्सम में सरकारी नौकरी करते थे .

