,, आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को दी सूचना, फिर पुलिस ने कुर्की को किया स्थगित
,, दूसरे दिन आठ थानों की पुलिस के साथ एसडीपीओ कर रहे थे कुर्की जब्ती की कार्रवाई का नेतृत्व

न्वगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी भाजपा नेता पूर्व मुखिया पुलकित सिंह के भाई दरोगी सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी नवगछिया नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद और बाहुबली राजद नेता के पुत्र अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव ने शुक्रवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. मालूम हो कि टीएन ने ऐसे समय में सरेंडर किया जब पुलिस लगातार दूसरे दिन उसके घर की कुर्की कर रही थी. आत्मसमर्पण के बाद आधिकारिक सूचना मिलते ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई रोक दिया है. इसकी सूचना नवगछिया के एसडीपीओ ने पत्रकारों को भी दी है. करीब ढ़ाई बजे टीएन यादव नवगिछया नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के साथ चार चक्का वाहन से गुप चुप तरीके से न्यायालय पहुंचे थे.

टीएन के न्यायालय पहुंचने की सूचना पुलिस महकमे के कर्मी या पदाधिकारियों को कानोकान नहीं लगी. न्यायालय परिसर में वाहन पर टीएन करीब दस से 15 मिनट ठहरे फिर टीएन न्यायालय पहुंचे. जहां करीब ढ़ाई घंटे तक चली न्यायालय की कार्रवाई के बाद टीएन को जेल भेजा गया. मालूम हो कि पिछले वर्ष 16 अगस्त को हुए भाजपा नेता व पूर्व मुखिया पुलकित सिंह के भाई दरोगी सिंह की हत्या मामले में टीएन घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे. इधर सुबह से ही नवगछिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन आठ थानों नवगछिया, परवत्ता, खरीक, गोपालपुर, रंगरा, ढोलबज्जा, भवानीपुर कीपुलिस टीएन यादव और विजय यादव के घर की कुर्की जब्ती के लिए पहुंची थी. जानकारी मिली है कि जिले के पदाधिकारी चल रहे कुर्की जब्ती की कारवाई पर पल पल नगर बनाये हुए थे. करीब ढ़ाई बजे एसडीपीओ को टीएन के एक समर्थक ने फोन पर बताया कि टीएन ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

इसके बाद टीएन यादव की मां वार्ड पार्षद सुनीता देवी और चाची सोनी देवी ने पुलिस से कुर्की की कार्रवाई रोक देने का भी आग्रह किया. लेकिन कुर्की स्थगित करने के लिए आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ था इसलिए कुर्की जब्ती की कार्रवाई अधिकारियों के आदेश मिलने तक जारी रखा गया. अधिकारियों का विधिवत आदेश आने के बाद पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई को स्थगित किया. जानकारी मिली है कि पुलिस दोपहर बाद पुलिस टीएन के मकान में लगे ग्रील को गैस कटर से काटने का जुगत कर रही थी. इधर लगातार दूसरे दिन भी विजय यादव के घर की कुर्की जारी रही. विजय यादव भी इसी मामले में नामजद आरोपी है और वह टीएन का अतिविश्वस्त माना जाता है. गुरूवार को पुलिस ने विजय यादव के घर के जिस ग्रील को उखाड़ दिया था, उसे पुन: शुक्रवार को लगा दिया गया था. शुक्रवार को फिर पुलिस ने ग्रील को उखाड़ कर जब्त कर लिया है. इधर नवगछिया पुलिस टीएन यादव को पूछ ताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

कहते हैं पदाधिकारी

नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से दबिश में आकर दरोगी सिंह हत्याकांड के आरोपी टीएन यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इस हत्याकांड में टीएन के विरूद्ध चश्मदीद बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पुलिस द्वारा किये गये वैज्ञानिक अनुसंधान में प्रर्याप्त साक्ष्य भी मिले हैं. पुलिस टीएन को रिमांड में लेने के लिए न्यायालय में अर्जी देगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *