सीमेंट नदी ट्रैक्टर खाई में पलटी, तीन कटघर दुकान हुआ क्षतिग्रस्त
नवगछिया : भवानीपुर के पास रेलवे समपार फाटक पर सोमवार की सुबह सीमेंट लदी ट्रैक्टर खाई में पलट गई. इस दुर्घटना में समपार के पास स्थित तीन कठरे की दुकान ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं दुर्घटना के समय ट्रैक्टर चालक में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई.
Total Downloads: 106
जानकारी के अनुसार नवगछिया रैंक पॉइंट से ट्रैक्टर सीमेंट की बोरी लादकर समपार होते हुए निकल रहे थे. ट्रैक्टर पर ओवरलोड होने के कारण एवं जर्जर सड़क में ट्रैक्टर के फंस जाने के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और ट्रैक्टर कटघर धक्का मारते हुए खाई में पलट गई.

दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई ज्यदा आहात नहीं हुई. वही दुर्घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस स्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया.

