★ परिजनों ने थाने को दी मौखिक सूचना

★ स्कूल प्रशासन द्वारा थाने को लिखित सूचना दी जाएगी

नवगछिया : नवगछिया के मील टोला स्थित लॉर्ड शिवा आवासीय विद्यालय से बिहपुर के झंडापुर निवासी पंकज सिंह और बबीता देवी का 12 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार रविवार को देर रात से ही स्कूल के हॉस्टल से रहस्यमय तरीके से लापता है. परिजनों ने बताया कि जब उन लोगों ने स्कूल प्रशासन से पूछताछ की तो स्कूल प्रशासन ने कहा कि बच्चा 12:00 बजे रात तक हॉस्टल में ही था. सुबह उन लोगों को पता चला कि बच्चा हॉस्टाल में नहीं है. स्कूल प्रशासन ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि हो सकता है बच्चा अपने सगे-संबंधियों के घर चला गया हो. इधर परिजनों का कहना है कि छात्र काफी मेधावी है और इतना होशियार है कि उसे कोई बरगला नहीं सकता है.

ऐसी स्थिति में उन लोगों को किसी अनहोनी की आशंका है. बच्चे के परिजनों ने मामले की मौखिक सूचना नवगछिया थाने के पुलिस पदाधिकारी को दिया है. रविवार को देर रात तक बच्चे के परिजन काफी परेशान थे और सगे-संबंधियों के यहां सुमन को खोज रहे थे. किसी भी प्रकार के सूचना के लिए परिजनों ने अपना मोबाइल नंबर 82 1049 5848 को जारी किया है. परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले की प्राथमिकी थाने में कराई जाएगी.

इधर विद्यालय की प्राचार्य ज्योति देवी ने कहा कि सुमन का नामांकन करीब 1 माह पहले लिया गया था. मकर संक्रांति होने के कारण अधिकांश बच्चे अपने अपने घर चले गए थे. हॉस्टल में लगभग 10 से 15 बच्चे ही होंगे. सुमन को हॉस्टल में मन नहीं लग रहा था हो सकता है सुमन इसी कारण कहीं भाग कर चला गया हो. मामले की मौखिक सूचना नवगछिया थाने को दी गई है मंगलवार को लिखित सूचना दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *