नवगछिया: भारतीय रेल यात्री सुविधा समिति के सदस्य इरफान आलम के आगमन के पूर्व संध्या तक नवगछिया मॉडल स्टेशन की साफ-सफाई कर चकाचक कर लिया गया है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रूप से चलाए जा रहे दुकानों को रेलवे पुलिस द्वारा मंगलवार को ही खाली करा दिया गया है। स्टेशन परिसर एवं वेटिंग रूम की साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है । सर्कुलेटिंग एरिया से दुकानों को हटाने के साथ-साथ रेलवे अधिकारियों द्वारा पार्किंग क्षतिग्रस्त दीवारों को मरम्मती की रही है। सर्कुलेटिंग एरिया से अवैध दुकानों के खाली होने के कारण स्टेशन नवगछिया स्टेशन चकाचक हो गया है एवं स्टेशन की रौनक बढ़ गई है।
Total Downloads: 176
वहीं नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एन के तिवारी ने बताया कि बुधवार को नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण रेल यात्री सुविधा समिति के सदस्य इरफान आलम करेंगे। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी उनके साथ रहेंगे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। यात्री की सुविधाओं जो भी कमियां है उसे दूर करने की दिशा में पदाधिकारी वह बोर्ड के सदस्य पहल करेंगे।
– यात्री सुविधा समिति के सदस्य के आगमन पर स्टेशन परिसर से हटाए गए अवैध दुकानें स्टेशन की साफ-सफाई की गई है चकाचक
– यात्री सुविधा समिति के सदस्य के साथ रेलवे के अधिकारी आज करेंगे नवगछिया एवं बिहपुर स्टेशन का निरीक्षण
– निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का पदाधिकारियों के साथ होगा मूल्यांकन
– बी ग्रेड स्टेशन सुविधाओं के है व्यापक कमी

नवगछिया मॉडल स्टेशन बी ग्रेड स्टेशन की श्रेणी में है। लेकिन नवगछिया स्टेशन पर सुविधाओं की व्यापक कमी है। स्टेशन पर सेड की कमी के कारण यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी व बरसात के दिनों में यात्रियों को खड़े खड़े ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। यात्री बारिश में भीग कर ट्रेन पर चढ़ाते एवं उतारते है। स्टेशन पर दोनों प्लेटफार्म पर लंबे सेट निर्माण की आवश्यकता है। स्टेशन पर बैठने की व्यवस्था काफी कम है। यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी निर्माण कराए जाने की आवश्यकता है। पेयजल के लिए आर ओ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। रिफ्रेश मेंट रुम, केटरिंग, डीलक्स टॉयलेट की सुविधा नहीं है।

– रेल ओवरब्रिज एवं सड़क का नहीं हुआ निर्माण
नवगछिया स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर वर्षों से निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आधा अधूरा है। ओवर ब्रिज के निर्माण नहीं होने से नवगछिया शहर सहित आसपास के इलाकों के लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज नहीं बनने के कारण पूर्वी समपार फाटक पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जो किसी भी समय बड़ी रेल दुर्घटना के रूप में सामने आने से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं नवगछिया स्टेशन से पश्चिम की ओर जाने वाले पहुंच पथ का निर्माण वर्षों से नहीं हो पाया है। सड़क काफी जर्जर स्थिति में है। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयां होती है।
