नवगछिया : माघी पूर्णिमा के अवसर पर बिहपुर विधानसभा अर्न्तगत नारायणपुर प्रखंड के नगङपाङा के बीरबनना , रायपुर पंचायत में रायपुर, भोजू टोल, तेरासी आदि विभिन्न ग्रामों का स्थानीय माननीया विधायिका श्री मति वर्षा रानी जी द्वारा सघन दौरा किया गया. इसके साथ ही रायपुर पश्चिमी टोला में नाटक का उदघाटन भी माननीया विधायिका महोदया द्वारा किया गया.
Total Downloads: 394
इस अवसर पर विधायिका महोदया ने कहा कि ‘ इस तरह के नाट्य मंचन से समाज में सौहार्द्र का वातावरण मजबूत होता है. इसके अलावे विधायिका जी विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान बीरबनना में यादव टोला, भोजू टोल , रायपुर में आम लोगों से मिलकर जन समस्याओं से अवगत हुआ.

इस अवसर पर बिहपुर विधानसभा की विधायिका श्री मति वर्षा रानी जी, राजद के वरिष्ठ नेता नंदू यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष केदार शर्मा, युवा अध्यक्ष दिलखुश यादव, शंभू शर्मा, दयाशंकर शर्मा, रामविलास शर्मा, श्याम मंडल, बिदंशवरो जी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित हुए.

