नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी युवक अवधेश यादव के पुत्र दिलीप कुमार यादव सुबह से ही लापता है. युवक के पिता अवधेश यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर से कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए निकला था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा है. उन्होंने बताया कि उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. अवधेश यादव ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है.

लेकिन वह हर दिन शाम ढलते ही घर लौट जाता था. सोमवार को घर से निकलने के बाद वह घर वापस नहीं आया. युवक के घर वापस नहीं लौटने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

