नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास रविवार की सुबह 11:00 बजे अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से मरे युवक की पहचान हो गई है. मृतक युवक की पहचान ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा निवासी धीरज कुमार पिता मोहरील शर्मा के रूप में की गई है. मृतक के शव की पहचान उसके भाई मुनीलाल शर्मा ने किया है.
Total Downloads: 105
मुनीलाल शर्मा ने बताया कि वह और उसका भाई साइकिल से गोभी लाकर नवगछिया बाजार में बेचने का काम करता है. रविवार को भी वह गोभी बेचने के लिए नवगछिया बाजार आया हुआ था. नवगछिया बाजार में गोभी बेचने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था.

जीरो माइल के पास पहुचने पर हम आगे बढ़ गए और वह पीछे रह गया. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक की पहचान के बाद नवगछिया पुलिस ने शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया. वही युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

