भागलपुर। प्यार के पर्व वेलेंटाइन डे को लेकर सप्ताह भर से शहर के बाजार गुलजार हैं। वेलेंटाइन सप्ताह जहां वादों और चाहत की सौगात लेकर आया, वहीं इसी सप्ताह टेडी बियर, चॉकलेट, गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड का कारोबार बाजार को नई रौनक भी दे गया। रेस्टोरेंट की कमाई भी इस प्रेम-पर्व के प्रभाव से अछूती नहीं है। युवाओं का यह लाइफस्टाइल कारोबार की दृष्टि से शहर में अपना स्थान पा रहा है।
Total Downloads: 100
वेलेंटाइन डे पर होगी तोहफों की बारिश : वेलेंटाइन डे के मौके पर तोहफों की बारिश करने की तैयारी है। इस बार टेडी, रोज, वॉच से लेकर अलग-अलग आइटम्स की काफी डिमाड है। शहर के मुख्य बाजार समेत छोटे-मोटे दुकानों में भी विशेष आइटम्स मंगाए गए हैं। इस बार टेडी का भी खूब कारोबार हो रहा है। सड़कों से लेकर दुकानों और बड़े मॉल तक में यह विभिन्न कीमतों में उपलब्ध है। आम तौर पर आपको 50 रुपये में भी टेडी बियर मिल जाएंगे, लेकिन दुकानों में इसकी सबसे कम कीमत 350 रुपये है।
रेस्टोरेंट में बनाए जा रहे खास आइटम : शहर के रेस्टोरेंट को भी अलग-अलग थीम और अंदाज में सजाया जा रहा है, ताकि लोग वेलेंटाइन डे को खास अंदाज में मना सकें। युवा से लेकर बुजुर्ग तक इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

रोज डे में खूब बिके गुलाब
सप्ताह के पहले दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गुलाब देकर इश्क का इजहार करते हैं। इस दौरान फूलों का कारोबार काफी मजबूत हुआ। फूल व्यापारी मनोज वर्मा कहते हैं कि वेलेंटाइन वीक के दौरान गुलाबों का बाजार दस गुना ज्यादा हो जाता है। 20 से 25 रुपये में बिकने वाले गुलाब की कीमत 40 से 50 रुपये हो जाती है। वेलेंटाइन वीक के दौरान फूलों का लाखों का कारोबार होता है।
प्रपोज डे में भी दिए उपहार : इस दिन किसी से अपने प्यार का इजहार किया जाता है। जाहिर है इस मौके पर उपहारों के बाजार में भी तेजी आती है। तरह-तरह के गिफ्ट से दुकानें सजी होती हैं और युवाओं द्वारा जमकर खरीदारी की जाती है।
यादगार रहा चॉकलेट डे : प्यार के रिवाजों में एक रिवाज मीठे का भी है। एक-दूजे को चॉकलेट देने के क्रम में प्रेमी बाजार का फायदा भी करते हैं। शहर में पाच रुपये से लेकर पाच सौ तक के चॉकलेट बेचे जाते हैं। इनका भी कारोबार लाखों के पार हो जाता है।
टेडी डे भी रहा खास : तोहफों में एक बड़ा प्यारा तोहफा होता है टेडी बियर का। टेडी का बाजार दुकानों से फुटपाथ तक लगता है। बाजार में रुपये से पांच हजार तक के टेडी उपलब्ध हैं। व्यापारी बताते हैं कि टेडी का कारोबार वेलेंटाइन वीक में लाखों का होता है। इसके अलावा प्रोमिस डे, हग डे और किस डे में भी उपहारों का बाजार बेहतर हो जाता है।
वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते वक्त हो आपको पता
– प्यार की सच्चाई : अपने दिल की बात कहने से पहले एक सवाल आपको खुद से कर लेना चाहिए। सवाल यह है कि क्या आप सच में उस शख्स से प्यार करते हैं। क्या आप उससे इतना प्यार करते हैं कि अपना पूरा जीवन उसके साथ बिता सकते हैं।
-आपकी गंभीरता : प्यार में पड़ने से पहले आप अपनी गंभीरता को जाच लीजिए। आपको पता होना चाहिए कि आप सामने वाले शख्स को लेकर गंभीर हैं और उसे कभी धोखा नहीं देंगे।
-परिवार का साथ : प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपका परिवार इसके लिए आपका साथ दे। इसलिए जरूरी है कि वेलेंटाइन डे पर किसी को अपना बनाने से पहले यह सोच लें कि आपका परिवार उस शख्स को स्वीकार करेगा या नहीं।
-प्रपोज करने का समय : किसी को प्रपोज करते वक्त समय का ख्याल रखना जरूरी है। प्रपोज करने का समय ऐसा चुनें जिससे सामने वाले को दिक्कत महसूस ना हो।
-प्रपोज करने की जगह : प्रपोज करते समय जगह का ध्यान देना भी जरूरी है। आपकी जल्दबाजी से ऐसा ना हो कि जो बात बन सकती थी वह गलत जगह की वजह से बिगड़ गई।
हैप्पी वेलेंटाइन डे।
-आपका गिफ्ट : प्रपोज करते समय आपका दिया गिफ्ट बहुत मायने रखता है। गिफ्ट सामने वाले शख्स को ढेर सारी यादें देने का काम करता है। आप वही गिफ्ट दें जो उसे पसंद हो।
-आपका लुक : किसी को प्रपोज करते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि आपका लुक काफी आकर्षक हो।

