भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के तबलपुर में सोमवार को एक नवविवाहिता ने फंदे से झूल कर जान दे दी। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतक नवविवाहिता की पहचान जबलपुर निवासी नसरीन (23) के रूप में की गई है। दो वर्ष पूर्व भीखनपुर शहामद हुसैन लैन निवासी फैजल अंसारी के साथ शादी हुआ था। मृतिका को सात महीने का एक बेटा भी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल में जमकर हंगामा किया। मायके वालों ने सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि अक्सर दहेज का डिमांड करता था, मारपीट करता था, गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है मामला –

सोमवार को नवविवाहिता का फंदे से लटका हुआ रूम में शव मिला जिसके बाद आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई। जब देर सुबह तक नवविवाहिता अपने रूम से बाहर नहीं निकली। ससुराल वाले ने जब आवाज लगाया तो दरवाजा नहीं खोला गया तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो फंदे से शव लटका हुआ था। मामले को लेकर ससुराल वालों का कहना है कि आत्महत्या कर उन्होंने जान दी है। जबकि मायके बालों का कहना है उन्होंने आत्महत्या नहीं किया है। ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर हत्या किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *