नवगछिया : 18 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा स्थानीय बालभारती पोस्ट ऑफिस रोड में वृहत रक्त दान उत्सव मनाया जा रहा है. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. संस्था के सदस्यों का कहना है कि पिछली बार पहला रक्तदान शिविर में 83 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ था इस बार काफी प्रचार प्रसार किया जा रहा है हम लोगों का लक्ष्य है कि इस बार 100 से ऊपर ब्लड यूनिट संग्रह किया जाए

बताते चलें कि 1 साल के अंदर संस्था द्वारा 100 से अधिक व्यक्तियों को ब्लड डोनेट कार्ड उपलब्ध कराया गया जिससे उनकी जान बच सकी जिसे ब्लड डोनेट कार्ड उपलब्ध कराया गया उन्होंने संस्था को साधुवाद दिया और कहा कि हम लोग भी रक्तदान उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे खुद भी रक्तदान करेंगे साथ में दूसरों से भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेंगे.

इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक पंकज सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला, आरपीएफ मो• जावेद अहमद, जीआरपी भोला नाथ, नगर थाना अध्य्क्ष सुधांशु, डीसीआई नवगछिया सभी लोग कार्यक्रम में रक्तदाता होंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *