नवगछिया : मोहन पोद्दार, इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है। वह चाहे तो आसमान में भी सुराख कर सकता है और यदि वह चाहे तो अपने छत पर ही ‘इंडिया का सबसे बड़ा बगीचा’ भी बना सकता है। बस इरादे मजबूत होने चाहिए शायद यह सुनकर आप विश्वास न करें, लेकिन भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी पवन कुमार सर्राफ ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।
फूलों के शौकिन पवन कुमार सर्राफ ने अपनी मेहनत से अपने घर के छत पर ही विशाल फूलों का बगीचा बना डाला। इतना ही नहीं उनके इस बगीचे में देश-विदेशों से लाए गए फूलों के भी कलेक्शन मौजूद हैं। खासकर जापान, थायलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से लाए गए फूलों के कई किस्में हैं। इसके साथ ही उन्होंने नवगछिया के हर घर में दस-दस फूलों के गमले भी दिए हैं।


नवगछिया के हर घर में एक बगीचा हो
पवन जी चाहते हैं कि नवगछिया के हर घर में एक बगीचा हो। उनके इस पहल से अब नवगछिया के तमाम घरों के छतों पर फूलों के गमले देखे जा सकते हैं। उन्हें देखकर वहां के लोग भी छत्तों पर फूल लगा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है, जो निश्च्चित तौर पर तारीफ के काबिल है। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि यह पहल जल्द ही नवगछिया की तस्वीर को बदलने वाला है।

कई तरह के फूलों का संग्रह
8,000 से अधिक पौधे लगाए हैं
पवन के इस कारनामे के बाद रोजाना कोई न कोई उनके घर बगीचा देखने या फूलों के पौधे लेने पहुंच जाते हैं। वहीं, पवन का कहना है कि बचपन से ही उनकी फूलों के संग्रह में बेहद रूची रही है और मेरी यह रूची और बढ़ती ही जा रही है। साल भर में मैं हजारों प्लांट्स तैयार करता हूं और फ्री में लोगों को बांट देता हूं। मैंने अपने छत्त पर 8,000 से अधिक पौधे लगाए हैं।
इस लिंक से आप उनके सभी बगीचे को देख पायेंगे


