नवगछिया: मंगलवार की अहले सुबह पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बन्धु पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने स्पेशल पुलिस वैन में सामने से ठोकर मार दी। इस घटना एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ड्राइवर सहित तीन अन्य घायल हो गए।
Total Downloads: 65
मृतक 58 वर्षीय घुरा राम यादव भोजपुर जिले के नाथमल गांव का रहने वाला था। वह नौगछिया पुलिस लाइन में कार्यरत था। पुलिस वैन पटना से खगड़िया होते हुए पटना जा रही थी जबकि ट्रक खगड़िया की ओर आ रहा था। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक के साथ भागने में सफल रहा।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पसराहा पुलिस के अलावा पड़ोस नौगछिया पुलिस जिले की पुलिस पहुंची।फिर सभी को वैन से बाहर निकाला।घायलों को इलाज़ के लिए नौगछिया भिजवाया। सूचना पर नौगछिया एसडीपीओ मुकूल कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचकर घटनाकी पूरी जानकारी ली।
