,, बक्सर से बंदी को छोड़ कर ब्रज वाहन से वापस लौट रहा था जमादार
,, पसराहा के पास इन एच 31 पर ट्रक से आमने सामने की हुई टक्कर हुई थी सिविल जमेदार की मौत
,, दुर्घटना में गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, चालक समेत तीन सिपाही घायल
,, पुलिस लाइन नवगछिया में दिया गया शलामी
नवगछिया :मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बंधू पेट्रोल पम्प के पास हुई सड़क दुर्घटना में नवगछिया पुलिस लाईन के सिविल जमादार धुरोराम यादव की मौत के बाद नवगछिया पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई.
मृतक जमादार को गार्ड ऑफ ऑनर में एसपी पंकज सिन्हा, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, मुख्यालय डीएसपी पीके झा, नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मार्केडेय सिंह, नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु व तमाम पुलिस बलों की मौजूदगी में उनके शव को ससम्मान तिरंगे झंडे में लपेट कर पुष्प माला पहनाकर शामिल दिया गया. मृतक जमादार धुरोराम यादव आरा जिले बड़हरा के रहने वाले थे. वर्तमान में नवगछिया पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. मृतक जमादार के दुर्घटना के में मौत होने से नवगछिया पुलिस जिले के पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.
,, बक्सर से बंदी को पहुंचा कर लौट रहा था जमादार

बाहुबली विनोद यादव हत्या कांड के मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख मंटू सिंह को बक्सर जेल पहुंचा कर लौट के क्रम में पसराहा के पास एन एच 31 पर हुई दुर्घटना में जमादार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इस दुर्घटना में नवगछिया पुलिस लाईन का वज्र वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में वाहन के चालक सिपाही पुष्पूनेद्र कुमार, सिपाही अर्जुन कुमार गुप्ता, धैवन राम गंभीर रुप से घायल हुए है. घायल जवनो का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है.
,, परिजनों को सौपा गया जमादार का शव
मृतक घूरो राम यादव के मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन नवगछिया पुलिस लाइन पहुंचे. पुलिस लाईन में उनके छोटे पुत्र कमलेश कुमार व भाई धिरेन्द्र यादव व मिथलेश यादव आए थे. मालूम हो कि मृतक जमेदार को दो पुत्र और दो पुत्री है. जिसमें की एक बड़ी बेटी की शादी हो गई है और बड़े पुत्र एसएसवी पुलिस में है. वहीं छोटा लड़का बीए पार्ट टू का परिक्षा दिया है.
,, परिजनों को दी गई कुल 60 हजार
नवगछिया पुलिस लाइन में मृतक जमादार के परिजनों को 60 हजार की राशि प्रदान की गई. नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने कल्याण कोषांग से पांच हजार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के द्वारा 22 हजार पांच सौ एवं पुलिस एसोसिएशन के द्वारा 32 हजार पांच की राशि प्रदान की गई

