नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पिछले दो दिनों से ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवा में मरीजों को दिए जाने वाले कई दवा उपलब्ध नहीं है. बताया जाता है कि दो दिनों से अस्पताल में कुल 12 प्रकार की दवा उपलब्ध नहीं है. अस्पताल में इन दवाओं का उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

,, दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को हो रही परेशानी

,, अस्पताल में नहीं है बुखार कुत्ता काटने व कर्मी की दवा

अस्पताल में बुखार की दवा भी समाप्त हो चुकी है. दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण गुरुवार को कई मरीज एसे मिले की वो खुले बाजार से पेरासिटामोल, एलविंडाजोल, जैसे दवाई खरीद रहे थे. जगतपुर से आई महिला उषा देवी, हिमांशु कुमार, अनीता देवी को पुछने पर बताया कि अनुमंडल अस्पताल में दवाई नहीं रहने के कारण बाहर से दवाई खरिदना पर रहा है. दवा की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. जिस कारण गरीब मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर है.

,, 21 प्रकार की दवा है उपलब्ध

अस्पताल में 32 प्रकार की दवा में मात्र 21 प्रकार की ही दवा उपलब्ध है. 12 प्रकार की दवा जो आवश्यक दव है पिछले दो दिनों से उपलब्ध नहीं है. वहीं जो दवा उपलब्ध है. उसमें अधिकांश टेबलेट है. ऐसे में गंभीर स्थिति में मरीज अस्पताल पहुंच जाय तो उन्हें बाजार से दवाईयां​ खरीदना पड़ता है.

,, कुत्ता काटने की नहीं है दवा

अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ लगी रहती है. अनुमंडलीय अस्पताल होने के कारण अनुमंडल के सभी प्रखंडों से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं. लेकिन आलम यह है कि अस्पताल में विगत दो तीन दिनों से कुत्ता काटने की दवा डॉग बाइट भी उपलब्ध नहीं है.

,, कहते है डीएस

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय प्रकाश राय ने कहा कि दवा कमी के संबंध में जानकारी नहीं मिली है. दवा स्टॉक की जांच करेंगे. दवा उपलब्ध नहीं होगी तो दवा को तत्काल उपलब्ध करवाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *