नवगछिया : नवगछिया के कुल्लू केंद्रों पर चल रहे मैट्रिक के परीक्षा के चौथे दिन सभी केंद्रों पर से दोनों पालियों में कुल 70 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. जबकि श्री लालजी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर बालिका परीक्षा केंद्र पर कदाचार करते तो परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है।
Total Downloads: 170
शनिवार को हुए गणित विषय की परीक्षा में प्रथम पाली में सभी केंद्रों पर कुल 4611 परीक्षार्थियों में कुल 4567 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 34 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 4531 परीक्षार्थियों में 4505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 26 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन सहित अन्य पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर घूम-घूमकर परीक्षा का जायजा ले रहे थे.

