नवगछिया :युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया अरुण कुमार यादव ने कहा कि राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी को भाजपा-जदयू के शीर्ष नेताओं द्वारा सोची समझी राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने और मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता द्वारा नशे में 35 बच्चों को रौंदने और 10 मासूमों को निर्ममता से कुचल कर मौत के नींद सुला दिए जाने से युवा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है।

इसलिए होली जैसे रंगों का त्योहार दुःख और संकट के घड़ी में मनाए जाना हमारे मानवीय संवेदना और संस्कृति के खिलाफ है. इस लिए प्रदेश के सभी युवा राजद के कार्यकर्ता इस वर्ष होली नही मनायेंगे।

अरुण यादव

श्री यादव ने कहा कि 10 बच्चे के रौंद कर हत्या के बाद पूरे बिहार में मातम का माहौल है लेकिन भाजपा के सांसद और मंत्री नेतागण मानवीय संवेदनाओं का क़त्ल कर प्रदेश में जगह जगह होली मिलन समारोह आयोजित कर जश्न मना रहे है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *