नवगछिया : मार्च में संभावित जीएम के निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया स्टेशन का मंगलवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम अतुल्य सिन्हा ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर भ्रमण कर स्टेशन पर जो भी कमियां थी उसको देखा एवं उसे दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मंगलवार को करीब 12 बजे डीआरएम नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे.

माल गोदाम पर लाइट की कमी करें दूर, कंट्रक्शन का काम जल्द करें पूरा: डीआरएम

इस दौरान उन्होंने स्टेशन के माल गोदाम का निरीक्षण किया. माल गोदाम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने माल गोदाम पर प्रकाश की व्यवस्था कम होने के कारण वहां प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वेटिंग रूम को भी देखा. महिला वेटिंग रूम के कुछ स्टाइलिश क्षतिग्रस्त थे.

उन्होंने क्षतिग्रस्त टाईल्स को तत्काल बदलने का उन्होंने निर्देश दिया. इसके साथ नवगछिया स्टेशन पर बने नवनिर्मित कैंप डीआरएम भवन का भी निरीक्षण उन्होंने किया. कैंप डीआरएम भवन निरीक्षण के दौरान उन्होंने काफी कमियां पाई. उन्होंने कैंप डीआरएम भवन के कंस्ट्रक्शन में पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर चल रहे होर्डिंग कंट्रक्शन के कार्य को भी देखा साथ ही कंस्ट्रक्शन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है.

इस दौरान उन्होंने स्टेशन के ट्रेन परिचालन पंजीकरण जांच किया साथ ही सर्वर रूम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस मौके पर नवगछिया स्टेशन अधीक्षक के एन तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद, जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो सहित बिहपुर ए ई एन एवं आई ओ डब्लू के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *