भागलपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिमी बिहार के कुछ क्षेत्रों में अचानक गर्मी बढ़ जाने से हवा का निम्न दाव बन गया है। जिस कारण हवा की गति बढ़ गई और आसमान में बादल छाए हैं।

सोमवार की सुबह तो आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। लोग मौसम के बदले मिजाज को देख आंधी-तूफान आने की आशंका से सहमे हुए थे।

मौसम पूर्वानुमान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया कि मंगलवार तक तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हवा की गति अगर तेज हुई तो खड़ी फसल गेहूं, मक्का एवं आम के मंजर को भी नुकसान हो सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *