विपिन कुमार ठाकुर, गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल के 41 वार्ड क्षेत्रों में जल्द ही लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा. 41 वर्ल्ड क्षेत्रों में कुल 18 करोड़ की लागत से लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना है. केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित इस योजना का क्रियान्वयन पीएचईडी विभाग द्वारा किया जाएगा. कुछेक वार्डों में इस योजना से कार्य भी शुरू कर दिया गया है. पीएचईडी विभाग के एक सर्वे में कहा गया है कि नवगछिया अनुमंडल में 404 वार्ड के लोग लौह प्रभावित जल पीने को विवश है तो 396 वार्ड के लोग आर्सेनिक युक्त जल पीने को विवश है.

★ पीएचईडी विभाग से होना है कार्य

★ सात निश्चय के तहत हो रहे हर घर नल जल योजना पर तत्काल जिला प्रशासन ने रोक लगाने का दिया निर्देश

★ 41 वार्डों के लिए जारी कर दी गई है निविदा

इसी सर्वे के आधार पर विभागीय स्तर से उपरोक्त वार्डों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना है. इसके लिए सर्वप्रथम नवगछिया अनुमंडल के 41 वार्डों का चयन किया गया है जिसमें सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने में कुल 18 करोड़ की राशि खर्च होगी. जानकारी देते हुए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल भागलपुर पूर्व के कार्यपालक अभियंता ई रणजीत कुमार बताया कि 28 मार्च तक निविदा जमा करने की अंतिम तिथि विभाग द्वारा तय की गई है. अप्रैल के पहले सप्ताह तक निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ततकाल कार्य प्रारंभ कर बरसात के पूर्व गुणवत्तापूर्ण कार्य समाप्त करने की योजना बनाई गई है.

इधर वार्ड विकास समिति द्वारा क्रियान्वन होने वाले घर घर जल नल योजना पर लगी रोक

मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया के सातों प्रखंड में प्रशासनिक अनुशंसा के आधार पर विभिन्न वार्डों में वार्ड विकास समिति द्वारा करवाए जा रहे हर घर नल का जल योजना का कार्य पर रोक लगा दी गई है. कार्यपालक अभियंता बताया कि डीएम आदेश तितरमारे ने नवगछिया के अनमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ व जिला पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित निर्देश देकर नवगछिया अनुमंडल के सभी सातो प्रखंडों में पंचायत स्तर से कराये जा रहे हर घर नल से जल का कार्य तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है.

बताते चलें कि नवगछिया अनुमंडल के सभी सातो प्रखंडों में लौह प्रभावित जल क्षेत्र हैं. अतएव विभागीय मानदंड के अनुरूप प्रदूषण रहित जलापूर्त्ति योजना के द्वारा कार्य करने हेतु पंचायतों के माध्यम से कार्य पर रोक लगाया गया. डीएम के निर्देश के अनुसार वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति के खाते में अगले आदेश तक हर घर नल से जल योजना की राशि को सुरक्षित रखना है.किसी भी परिस्थिति में राशि को खर्च नहीं करना है.

आयुक्त राजेश कुमार ने भी इस्माइलपुर व गोपालपुर प्रखंड के निरीक्षण के दौरान इस योजना को पीएचईडी के माध्यम से कराने का निर्देश दिया था.परन्तु अधिकांश प्रखंडों के विभिन्न वार्डों में पुरानी तिथि पर मॉडल प्राक्कलन के अनुसार मनमाने तरीके से जैसे -तैसे बोरिंग व अन्य कार्य करवाये जा रहे हैं.इस संबंध में इस्माईलपुर की बीडीओ श्वेता ने बताया कि पूर्व के निर्देश के आलोक में विभिन्न वार्डों में वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति के द्वारा कार्य किया जा रहा था .पाँच फरवरी को कार्य बंद करने का निर्देश जिला मुख्यालय से प्राप्त हुआ है. उसके बाद से कार्य को स्थगित करवा दिया गया है.वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे का कार्य करवाया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *